बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

हालांकि एहतियातन कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जा रही है और परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement
Share This Article