Bike Theft BirmitraPur : चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

बिरमित्रापुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को दबोचा, बरामद की गईं आठ मोटरसाइकिलें


थाना कांड संख्या 310/36 में कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार (Bike Theft BirmitraPur)

बिरमित्रापुर। बिरमित्रापुर थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 310/36 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 में दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।


दो अलग-अलग गांवों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अलबर्ट किंडो (22 वर्ष) निवासी ग्राम बांकिबहाल, थाना रायबोगा तथा किशोर एक्का (28 वर्ष) निवासी ग्राम डूमेरजोर, थाना बिरमित्रापुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को मामले में विधिसम्मत कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।


चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद, मामले की जांच जारी (Bike Theft BirmitraPur)

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है।

 

Share This Article