रायपुर में सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बाबू खेमानी पर गंभीर आरोप, कई राज्यों तक फैले करोड़ों के कारोबार का खुलासा, पुलिस ने कई गिरफ्तारियां कीं

Advertisement

रायपुर। Babu Khemani Betting News: छत्तीसगढ़ में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां अंतरराज्यीय सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये सटोरिए ओडिशा और महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं। इस सट्टा रैकेट का मास्टरमांइड रायपुर बाबू खेमानी बताया जा रहा है। हालांकि बाबू खेमानी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी पतासाजी में लगी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुंबई, भवानीपटना (उड़ीसा) और दुर्ग में एक साथ रेड कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। मुंबई में 9, उड़ीसा में 7 और दुर्ग में 2 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि रायपुर से 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

60 लाख का सामान जब्त, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

Babu Khemani Betting News: छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 कार, 3 वाई-फाई राउटर और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपियां जब्त की हैं। इसके अलावा नगद 1.95 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। इस मामले में गंज थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर था रैकेट का मास्टरमाइंड

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 3stumps, बजरंग बुक और रेड्डी बुक नामक पैनल और आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे रैकेट का संचालन रायपुर निवासी बाबू खेमानी द्वारा किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है। बता दें कि बाबू खेमानी रायपुर का मशहूर सोशल मीडिया एनफ्लूएंसर है। सोशल मीडिया पर उनके अच्छे फॉलोअर्स है।

पहले भी जेल जा चुका है बाबू खेमानी

बता दें कि बाबू खेमानी पहले भी जेल जा चुका है। उस पर इंस्टाग्राम पर एडल्ट कंटेंट वीडियो पोस्ट करने का आरोप है। उसने रफ ड्राइविंग और सट्टेबाजी को प्रमोट करने का वीडियो बनाया था। इंस्टाग्राम परतेज रफ्तार में ड्राइव करते हुए गाली गलौज करते हुए वीडियो अपलोड किया था

Share This Article