AURA CREATION के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी एल्बम “तोर जवानी”

2 Min Read

धर्मजयगढ़ |  छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। AURA CREATION यूट्यूब चैनल पर नया छत्तीसगढ़ी एल्बम “तोर जवानी” रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इस गीत को अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज़ देने वाले प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी ने गाया है। सुनील सोनी अब तक कई फिल्मों और सुपरहिट गीतों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं, और उनके हर गीत को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिलता रहा है। इस नए गीत में भी उनकी गायकी ने जान डाल दी है।

इस एल्बम की शूटिंग रायपुर फिल्म सिटी में की गई है, जहां आधुनिक तकनीक और सुंदर लोकेशन का बेहतरीन उपयोग किया गया है। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी, निर्देशन और प्रस्तुति इसे और भी आकर्षक बनाती है।

“तोर जवानी” एक मधुर, मनोरंजक गीत है, जो युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रहा है। इसका संगीत, बोल और वीडियो प्रस्तुति इसे एक संपूर्ण और प्रोफेशनल कृति बनाते हैं।

यह एल्बम न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संगीत को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। यह उभरते कलाकारों के लिए एक मजबूत मंच साबित हो रहा है।

हम सभी संगीत प्रेमियों से अपील करते हैं कि AURA CREATION के यूट्यूब चैनल पर जाकर “तोर जवानी” जरूर देखें, शेयर करें और लाइक करके उभरते कलाकारों का हौसला बढ़ाएं।
स्थानीय कलाकारों को सपोर्ट करें — छत्तीसगढ़ी संगीत को आगे बढ़ाएं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *