नई दिल्ली/रायपुर। मार्च के आखिरी और अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। इस दौरान लगातार छुट्टियां पड़ने से लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। हालांकि, बैंक और अन्य जरूरी कार्यों को पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।
मार्च महीने के अंत में 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में भी छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा।
1 अप्रैल और 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके बाद 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिससे लगातार अवकाश का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में भी इन छुट्टियों का असर रहेगा और सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
राज्य सरकार के कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष कुल 107 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार-रविवार को छोड़कर) और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।
लगातार छुट्टियों को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बैंक और अन्य जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
