सूरजपुर । राज्य कार्यालय से आवास निर्माण की प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। जिले द्वारा निरंतर बेहतर प्रयास किए जा रहे है, हितग्राहियों से प्रतिदिन भेंट कर उन्हें कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए समझाइस एवं प्रोत्साहन देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उक्त तारतम्य में जिले के जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ा में एक अप्रिय घटना घट गई। संबंधित ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक दिन के लगभग 4 बजे हितग्राही श्री सुरेश कुमार पिता प्यारी राम के घर पर गया।
रोजगार सहायक द्वारा हितग्राही से सामान्य से प्रश्न करने पर ही हितग्राही, रोजगार सहायक के साथ मारपीट करने लगा। हाथापाई में रोजगार सहायक को गंभीर चोटें आई है। पुलिस को सूचना करने पर धारा 296(ब), 351(2) एवं 115(2) के अधिनियम के तहत् एफआईआर दर्ज की गई है।
