रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
9 अप्रैल को एवरेस्ट मिशन के लिए काठमांडू रवाना होंगी अमिता
मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुलाकात के दौरान सीएम साय ने कहा कि अमिता 9 अप्रैल को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं।
उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान बताया।
‘संकल्प हो तो कोई ऊंचाई असंभव नहीं’ – मुख्यमंत्री
सीएम साय ने कहा कि अमिता का यह अभियान युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
पहले किलिमंजारो फतह कर दिखा चुकी हैं दमखम
अमिता श्रीवास इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो फतह कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके दृढ़ निश्चय और साहस का उदाहरण है।
युवा पीढ़ी के लिए बनी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता का यह अभियान न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट अभियान पर रवाना होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
