स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाने के साथ ही साक्षरता रैली का भी आयोजन किया गया

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में गुरुजनों का सम्मान किया गया और साथ ही ULLAS – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता रैली का आयोजन भी किया गया।


बच्चों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा गाँव-गाँव में भ्रमण कर “जन-जन साक्षर, नव भारत साक्षर” का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर के असाक्षर सदस्यों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि साक्षरता पखवाड़ा (01 से 15 सितम्बर) के तहत प्रतिदिन स्कूलों में साक्षरता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। 5वें दिन शिक्षक दिवस के साथ रैली निकालकर दोहरा संदेश दिया गया – गुरु का सम्मान और शिक्षा का प्रसार।

ULLAS नोडल मुकेश कोरी एवं आलोक शुक्ला ने बताया कि इस अभियान में VTS और शिक्षकों द्वारा साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है और जारी समय सारणी अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement
Share This Article