अखंड ब्राह्मण समाज ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Advertisement
Advertisement

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर संगठन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक इस मुहिम का हिस्सा बनकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की अध्यक्षा भारती किरण शर्मा ने कहा की पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक दिन का कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। आज जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ हमारे सामने खड़ी हैं, उन्हें देखते हुए हम सभी का यह दायित्व है कि हम न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें। अखंड ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज कल्याण और प्रकृति के तालमेल पर विश्वास रखता आया है और हमारा यह छोटा सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखेगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Advertisement
Share This Article