धरमजयगढ़ पैनल के अधिवक्ताओं ने जिला जेल रायगढ़ का किया निरीक्षण, विचाराधीन बंदियों की समस्याएं सुनीं

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार धरमजयगढ़ पैनल के अधिवक्ताओं द्वारा जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं कानूनी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों तथा न्यायिक प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। अधिवक्ताओं ने बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, हुरदानंद यादव, दीपक देवांगन, राजेंद्र गुप्ता एवं प्रतिक चावड़ा उपस्थित रहे।

विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है…

Advertisement
Share This Article