डीआईजी-एसएसपी के निर्देश पर लंबित वारंटों की तामिली
सरगुजा। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर लंबित स्थायी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लखनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वर्ष से फरार एक स्थायी वारंटी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
7 साल पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार केश क्रमांक 1762/19 में धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के मामले में आरोपी विनोद कुमार मरावी (29 वर्ष), निवासी जमगला, थाना लखनपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
मारपीट के दूसरे मामले में दो वारंटी भी पकड़े गए
एक अन्य प्रकरण केश क्रमांक 8937/25 में धारा 296(3), 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार चल रहे अर्जुन सिंह (20 वर्ष) और अजय सिंह (21 वर्ष), दोनों निवासी पुहपुटरा, थाना लखनपुर, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विशेष अभियान रहेगा जारी
सरगुजा पुलिस ने बताया कि जिले में वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों की तलाश का अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा एवं सोहन राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




