आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल और नकदी की जब्त

By
Advertisement
Advertisement

माधौगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, कई आरोपी मौके से फरार

माधौगढ़। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन (online) सट्टा (satta) खिलाने के मामले में माधौगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के पर्यवेक्षण में की गई।

आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना माधौगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहल्ला पटेल नगर निवासी 42 वर्षीय पवन मिसुरिया को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सट्टा संचालन में प्रयुक्त सामग्री और 720 रुपये नगद बरामद किए गए।

कई आरोपी मौके से फरार

कार्रवाई के दौरान सागर दुबे, जानू भाटिया, अंकुश गुप्ता, अतुल दुबे और बिपिन वर्मा मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में केस दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2020 में मारपीट और वर्ष 2021 में धोखाधड़ी से संबंधित मामला भी दर्ज बताया गया है।

Advertisement
Share This Article