अवैध सट्टे के मामले मे शामिल आरोपी गिरफ्तार

6 Min Read

:-  डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:- गिरफ्तार आरोपी स्वयं शामिल होकर एवं अपना खाता खुलवाकर आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम की लेन देन करने मे उपयोग करने हेतु दिया गया था।
:- आरोपी के कब्जे से आईफोन 16 प्रो मोबाइल व रेडमी कम्पनी का 01 नग मोबाइल कुल 02 नग मोबाइल किया गया जप्त।
:- अवैध जुवा सट्टा के मामले मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 13/01/25 कों थाना प्रभारी कोतवाली कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता अपने घर के कमरे मे ऑफिस बनाकर टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच मे ऑनलाइन सट्टा का खेल पैसा रूपया का दाँव लगाकर खेलवा रहा हैं,

मामले कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ सट्टा के मामले मे पुलिस टीम कों सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये, इसी क्रम मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मौक़े पर रेड कार्यवाही की गई मौक़े पर राहुल अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल एवं राहुल कुमार सोनी को हिरासत मे लेकर मौक़े से 234 नग एटीएम कार्ड, विभिन्न कम्पनी का सिम 77 नग, विभिन्न बैंको का चेकबुक 78 नग, विभिन्न कम्पनी का मोबाइल सिम लगा हुआ 73 नग, विभिन्न बैंको का पासबुक 81 नग,

विभिन्न यूपीआई का बार कोड स्कैनर 08 नग, अलग-अलग व्यक्तियों का मुल आधार कार्ड 13 नग, व पेन कार्ड की छायाप्रति 04 नग, आधार कार्ड की छायाप्रति 04 नग, विभिन्न बैंकों में जमा किये रकम की जमा पावती 07 नग, मा न्यायालय का सुपूर्दनामा आदेश की छायाप्रति 01 प्रति, निकासी पर्ची भरा फार्म 01 प्रति, आनलाईन सट्टा पट्टी का बही खाता छोटे बड़े डायरी रजिस्टर में लिखा 22 नग, एलईडी टीव्ही मय रिमोर्ट, वायर, जियों कम्पनी का वाई-फाई, सेटअप बाक्स, 01 सेट, प्लास्टिक का टेबल 01 नग, प्लास्टिक कुर्सी 02 नग,

प्लास्टिक का स्टुल 02 नग, व नगदी रकम 154100/- रूपये कुल अनुमानित मशरुका 20 लाख रुपये बरामद किया गया, मामले मे थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 38/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2), 340(2), 111 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, विवेचना दौरान प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं अन्य फरार आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था।

⏩ प्रकरण सदर के विवेचनाक्रम में फरार आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को पुणे महाराष्ट्र से हिरासत मे लेकर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमाड प्राप्त कर प्रकरण में पूछताछ किया गया जो अपने पूर्व गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया व सट्टे के रकम से खरीदा गया फॉच्यूनर कार पेश करने पर जप्त किया गया है।

आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को दिनांक 20/01/26 को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी आयुष उर्फ़ दीप सिन्हा के घर एवं संभावित ठिकानों की तलाशी लिये जाने पर सट्टा खेलवाकर की गई धन अर्जन नगदी 6,45,430 रूपये, आभूषण व आभूषण का बिल, जमीन संबंधी दस्तावेज, अन्य दस्तावेज बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

⏩ प्रकरण सदर के आरोपी आयुष सिंन्हा उर्फ दीप सिन्हा के द्वारा अपने बैंक खाता में मुजाहिद अली खान साकिन अम्बिकापुर के सीम का उपयोग कर अलग अलग बैंकों में बैंक खाता खुलवाकर उक्त मोबाइल नम्बर से फोन पे गुगल पे से ऑनलाईन सट्टा खेलवाने हेतु रकम का लेन-देन किया जाना पाये जाने से मोबाइल सीम धारक मुजाहिद अली खान को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर कथन लिया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मुजाहिद अली खान पिता रोषतम खान उम्र 26 वर्ष निवासी नावागढ़ शहिद अब्दुल हामिद वार्ड नम्बर 42 अम्बिकापुर जिला सरगुजा का होना बताया,

आरोपी से पूछताछ किये जाने पर पूर्व गिरफ्तार आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को अपने नाम से सीम निकालकर बैंक खाता खोलवाने हेतु दिया जाना व उसके एवज में लाखों रूपये लेना व उक्त रकम से आईफोन 16 प्रो मोबाइल व रेडमी कम्पनी का मोबाइल खरीदना व सट्टा खेलने व खेलवाने संबंधि कार्य में सहयोग करना बताया जाने पर आरोपी के कब्जे से आईफोन 16 प्रो मोबाइल व रेडमी कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण सदर में आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, आरक्षक अमनपुरी अशोक यादव, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Share This Article