दोपहिया वाहन चोरी के 02 मामलो का आरोपी गिरफ्तार, 02 मोटरसायकल जप्त

3 Min Read

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलो मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 02 नग मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये किया गया जप्त।
:- दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलिप साव साकिन नहर रोड अम्बिकापुर का थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 15/02/26 को रात्रि 10 बजे अपने टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल कमांक सीजी/15/सीजेड/3816 को पुलिस पेट्रोल पम्प के पास खडा करके मंदिर साईड भण्डार लेने चला गया था कुछ देर बाद वापस आकर देखा कि उक्त मोटर सायकल अपने खड़े किये स्थान पर नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 104/26 धारा 305(बी) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी एवं चोरी किये वाहन का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि मिशन चौक रैदास वार्ड अम्बिकापुर निवासी सुजीत कुमार सारथी चोरी के मोटर सायकल से मोहल्ले में घुम रहा है कि सूचना पर मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर सुजीत कुमार सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुजीत कुमार सारथी आत्मज जीतू सारथी उम्र 26 वर्ष साकिन मिशन चौक रैदास वार्ड अंबिकापुर का होना बताया,

आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को टीव्हीएस एक्सल मोट सायकल कमांक सीजी 15 सीजेड 3816 चोरी करना स्वीकार किया तथा एवं अन्य मोटर सायकल कमांक सीजी 15 सीडी 2953 को कलेक्ट्रेट परिसर से चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से 02 नग मोटरसायकल कीमती लगभग 01 लाख रुपये जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, प्रधान आरक्षक सरके खेस, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालबाबू सक्रिय रहे ।

Share This Article