📊 Post Views: 11 Views
छत्तीसगढ़ में बैंक एटीएम की तर्ज पर ‘ग्रेन एटीएम’ लगाने जा रहा है, जिसके तहत रायपुर के शास्त्री मार्केट में प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। लाभार्थी राशन कार्ड या आधार बायोमेट्रिक से सत्यापन कर मशीन से सीधे तय मात्रा में चावल-गेहूं निकाल सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही एक बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। पारंपरिक राशन दुकानों के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू करने की तैयारी में है। ग्रेन एटीएम एक स्वचालित मशीन होगी, जो बैंक एटीएम की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद सीधे मशीन से तय मात्रा में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।
📊 Post Views: 11 Views

