धरमजयगढ़ में युवाओं की मिसाल: समय अग्रवाल ने साथियों संग किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

Advertisement

धरमजयगढ़। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में युवाओं की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया। गर्मी के मौसम में अक्सर रक्त की कमी को देखते हुए यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए राहतभरी साबित हुई।


रक्तदान के बाद मरीजों को बांटे फल, बढ़ाया मनोबल

रक्तदान के बाद समय अग्रवाल और उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मरीजों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।


युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर समय अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


अस्पताल स्टाफ ने की सराहना

अस्पताल के स्टाफ और स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

Share This Article