“चक्रधरपुर में सौहार्द और विकास का संदेश: मेंस यूनियन ने नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव को दी जीत की बधाई”

Advertisement

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष Sanni Uraon से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें चुनाव में मिली जीत की हार्दिक बधाई दी।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर नगर अध्यक्ष का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि सन्नी उरांव के नेतृत्व में चक्रधरपुर शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

साथ ही उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का भरोसा भी जताया। इस मुलाकात के दौरान मेंस यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिससे आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी गया।

वहीं इस अवसर पर वार्ड पार्षद मायारानी मल ने भी नगर अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Share This Article