होटल के कमरे में मिली जली अवस्था में युवती, इलाज के दौरान मौत

3 Min Read

सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला रेलवे स्टेशन रोड में स्थित महाराजा होटल के एक कमरे में गुरुवार को एक युवती के जल जाने की घटना प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में युवती गंभीर रूप से जल गई थी।

जिसके  बाद उसे ,आईजीएच में भर्ती कराया गया था वही इलाजरत  युवती की देर रा’त मौत हो गई।  परिजनों ने प्लांट साइट थाने में युवती के पुरुष मित्र अजय कुमार साह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाया है।

पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.  जिस होटल में यह घटना घटी थी, आज मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक वैज्ञानिक टीम उस होटल का निरीक्षण कर रही है। डीएसपी निर्मल चंद्र महापात्रो, प्लांट साइट थाना के आईआईसी जय नारायण गड़ेई और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद दिखे। 

प्राप्त सूचना के अनुसार युवती ब्राह्मणी तरंग थाना अंतर्गत झाराबहाल गांव की रहने वाली है। यह युवती अपने पुरुष मित्र के साथ राउरकेला आई थी। और उसने अपने पुरुष मित्र अजय कुमार साह के साथ राउरकेला के स्टेशन रोड स्थित महाराजा होटल में रहने के लिए कमरा लिया।

उनके चेक ईन करने के कुछ देर बाद उक्त कमरे से धुआं निकलता देख, होटल का एक कर्मचारी दरवाजे को धक्का देकर कमरे के अंदर दाखिल हुआ।  तब तक युवती बुरी तरह से जल चुकी थी।  होटल के कर्मचारी ने तुरंत युवती को कंबल से ढ़क दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आईजीएच ले जाया गया.  जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह खबर सुनते ही परिजनों ने अपनी बेटी वाल्मिका की मौत को लेकर प्लांट साइट थाने में मामला दर्ज कराया.  पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर वाल्मिका के पुरुष मित्र बनपोश निवासी अजय कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है.  हालांकि, युवती अपने पुरुष मित्र के साथ घर से क्यों निकली और होटल के कमरे में आग लगाकर जान क्यों दे दी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस की जाँच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *