राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार, कलेक्टर और DIG/SSP ने बहनों के लिए भेंट की अध्ययन सामग्री

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह के साथ शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने की पहल भी देखने को मिली। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) एवं DIG/SSP रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में आर्यन फिल्म टीम द्वारा ‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत औपचारिक बुके की जगह किताबें, कॉपी-पेन और अध्ययन सामग्री भेंट कर शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बहनों के लिए भेंट की कॉपी-पेन और अध्ययन सामग्री

इसी क्रम में बिलासपुर DIG/SSP रजनेश सिंह ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए उपहार स्वरूप कॉपी, पेन और अन्य अध्ययन सामग्री आर्यन फिल्म टीम को प्रदान की। यह सामग्री आर्यन फिल्म टीम द्वारा स्कूलों में पहुंचकर जरूरतमंद छात्राओं एवं बहनों के बीच वितरित की जाएगी।

‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ का संदेश

इस अभियान का उद्देश्य सामाजिक आयोजनों में औपचारिक बुके की जगह पुस्तकों और उपयोगी अध्ययन सामग्री को प्राथमिकता देना है। पहल के माध्यम से बच्चों और युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने तथा ज्ञान को उपहार के रूप में प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जा रहा है।

आर्यन फिल्म टीम के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर आर्यन फिल्म की ओर से डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी, दिनेश चंदानी (होटल बंशीवाला), Mrs. Prantika Bhardwaj (SI), उमा शंकर पाण्डेय (Ex Traffic SI), सनी मनीष भटेजा, जीतेन्द्र सिदार एवं रवि सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article