दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में होगा स्वागत समारोह, दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता का आयोजन
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला रायगढ़ के तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत के लिए छातामुड़ा चौक से भव्य बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों के बीच आपसी परिचय, बेहतर समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना है। बैठक में जिले एवं मंडल स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया जाएगा।
ओपी चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल होंगे। इसके अलावा रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गंभेल तथा नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू की उपस्थिति रहेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री विकास केडिया एवं जतिन साव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति
अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मनोज जैन, प्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, प्रदेश महामंत्री जावेद मेमन एवं साजन जोसेफ, संभाग प्रभारी शाहिद खान, संभाग सहप्रभारी अमजद अली, प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया तथा जिला रायगढ़ प्रभारी अंकुर जैन एवं सहप्रभारी आमीन खान उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, उमेश अग्रवाल, विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल सहित अन्य आमंत्रित अतिथि भी शामिल होंगे।
विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमल साय तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित यादव सहित विभिन्न मोर्चों के जिला महामंत्री और पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अलावा भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इनमें अरुण सिंह, परेश्वर प्रधान, विजय दास, शरद पाण्डेय, छबि देवांगन, गुन्नूराम निषाद, गौतम चौधरी, संजय दास, डॉ. पवन अग्रवाल, बंशीधर चौधरी, बसंत प्रधान, विकास केशरवानी, सरबजीत सिंह सोनी, पप्पू यादव, महेश चैनानी, सौरभ अग्रवाल और दीपक डोरा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
शहर एवं जूटमिल मंडल के पदाधिकारियों की भी कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी। चक्रधर नगर-जूटमिल मंडल के अध्यक्ष शैलेश माली, मंडल महामंत्री संदीप क्षत्रिय, शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल महामंत्री संतोष साहू, अभिलाष कच्छवाहा तथा अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
छातामुड़ा चौक से निकलेगी बाइक रैली
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के स्वागत के लिए प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन के नेतृत्व में जूटमिल मंडल एवं रायगढ़ नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी।
रैली शनिवार दोपहर 12 बजे छातामुड़ा चौक से प्रारंभ होकर जूटमिल, गोगा चौक, ओवरब्रिज, सुभाष चौक, गद्दी चौक, पैलेस रोड, चांदनी चौक, धोबीपारा, केवड़ाबाड़ी चौक, जोहेल पैलेस, गौशाला चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, नटवर स्कूल रोड, स्टेशन चौक और गांधी प्रतिमा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी।
रैली के माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता
जिला भाजपा सहप्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने रायगढ़ जिले के सभी पत्रकारों को कार्यक्रम के कवरेज के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैठक एवं स्वागत समारोह के बाद दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।


