छत्तीसगढ़

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का सूरजपुर में भव्य स्वागत

Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के प्रथम आगमन पर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय सूरजपुर में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारों के बीच ठाकुर का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया।



कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण साहू ने कहा कि “प्रदेश महामंत्री रहते हुए आलोक सिंह ठाकुर ने अपने कार्यों से संगठन को नई दिशा दी और उसी आधार पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।” भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है भाजपा सभी का सम्मान करती है यहां कार्यकर्ता का निर्माण होता है।

वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा और मेहनत को पहचान कर उचित अवसर दिया जाता है इसी लिए आज देश की ही नही पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा गरीब, जवान और किसान की पार्टी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने 70 साल तक ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया, लेकिन किसानों के विकास के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना से शुरू किया था। भाजपा ने किसानों के हितों में निरंतर कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी।” इस अवसर पर जिला पूर्व महामंत्री राजेश महलवाला, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, थलेश्वर साहू,  कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, संध्या सिंह, देवदत्त बिझीया, जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, अनुज राजवाड़े, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी, गौरी सिंह, प्रतिमा साहू, 

मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, विजय राजवाड़े, अनिल साहू, हरीश राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल,  जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह उपाध्यक्ष मनमत बछाड़ सुरेंद्र राजवाड़े, रितेश जायसवाल, रविन्द्र भारती,  संजू सोनी ,  आनन्द शर्मा , आशा साहू , धर्मवीर सोनी ,संजय गुप्ता , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button