छत्तीसगढ़

झारखंड सरकार की नेक नागरिक सम्मान से नवाजे गए मजहर शम्सी, 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा माझी और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की उपस्थिति में प्रोत्साहित राशि देकर किया गया सम्मान
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई नेक नागरिक योजना का उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाए। अगर कोई व्यक्ति किसी दुर्घटना में घायल हो जाता है और उसे दो घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाता है, तो उसकी जान बचने की संभावना 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

26 जुलाई 2024 को, दोपहर 1:50 बजे के करीब, प्रहात सिनेमा हॉल के पास ओवरब्रिज पर सांगी गोप नामक व्यक्ति की दुर्घटना हो गई। उसी समय, मजहर शम्सी अपने दोस्त मोहम्मद इमरान के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि संगई गोपे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे और कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा था। बिना समय गंवाए, मजहर शम्सी और उनके दोस्त इमरान ने उस घायल व्यक्ति को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

समय पर इलाज मिलने से सांगी गोप की जान बच गई। इसके बाद, उनके परिवार को भी सूचना दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए, आज 22 अगस्त 2024 को, झारखंड सरकार ने मजहर शम्सी को नेक नागरिक योजना के तहत सम्मानित किया। सम्मान समारोह में झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद जोबा माझी और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने मजहर शम्सी को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

मजहर शम्शी जो कि सीकेपी लाइव के संचालक हैं, ने कहा, “अगर हम कहीं भी किसी व्यक्ति को परेशानी में देखें, तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है। लोग अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पुलिस उन्हें परेशान करेगी। लेकिन सच यह है कि मदद करने वालों को न केवल सम्मान मिलता है, बल्कि उनके कार्य की सराहना भी होती है।

परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, “चेक की कीमत से ज्यादा किसी की जान बचाना महत्वपूर्ण होता है। इंसानियत का सबसे बड़ा काम है किसी की जान बचाना।सांसद जोबा माझी ने कहा, “दुनिया में अगर सबसे बड़े कार्य की बात की जाए, तो वह है किसी की जान बचाना। समय पर अस्पताल पहुंचाना एक अत्यंत सराहनीय कार्य है।

विधायक सुखराम उरांव ने कहा अक्सर लोग सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर डर जाते हैं। लेकिन सही कदम यह है कि हम उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाएं।

इस सम्मान समारोह से स्पष्ट होता है कि झारखंड सरकार की नेक नागरिक योजना लोगों को जागरूक कर रही है और समाज में मानवता की भावना को प्रोत्साहित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button