डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को भी मिला प्रमोशन, जनवरी 2027 में प्रस्तावित पदोन्नति सरकार ने करीब डेढ़ महीने पहले दी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन राज्य सरकार ने निर्धारित समय से करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रमोशन देने का निर्णय लिया।
सरकार के इस फैसले को अधिकारियों के प्रशासनिक अनुभव और कार्यक्षमता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले पदोन्नति देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कुछ अधिकारियों को तय समय से पहले उच्च पदों पर पदोन्नत किया जा चुका है।
