पेंड्रा। पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर के पास देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही चली गई दोनों की जान
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हार्वेस्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक-युवती को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में युवक का सिर हार्वेस्टर की मशीन में फंस गया, जबकि युवती उछलकर सड़क से दूर जा गिरी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हार्वेस्टर जब्त, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मुकेश पोर्ते, निवासी घाटबहरा खुसरोपारा और युवती निवासी दुलरिया बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।


