कोटमी में शराब दुकान खुलते ही उमड़ी भीड़, पहले दिन लगी लंबी कतार

Advertisement

देशी-विदेशी शराब की बिक्री शुरू, मरवाही और गौरेला जाने की जरूरत होगी कम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी क्षेत्र में नई देशी-विदेशी शराब दुकान का शुभारंभ होते ही पहले दिन ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। दुकान खुलने के साथ ही शराब खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, कोटमी क्षेत्र में लंबे समय से शराब दुकान खोलने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों को देशी और विदेशी शराब खरीदने के लिए मरवाही या गौरेला जाना पड़ता था। अब कोटमी में ही दोनों प्रकार की शराब उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

निर्धारित दर पर बिक्री के निर्देश

दुकान के शुभारंभ के अवसर पर आबकारी विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विभाग के अनुसार, दुकान में विभिन्न कंपनियों के देशी और विदेशी ब्रांड उपलब्ध रहेंगे। बिक्री शासन द्वारा निर्धारित समय और दरों के अनुसार की जाएगी।

सीसीटीवी से निगरानी, नियमों के पालन पर जोर

दुकान में सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नाबालिगों को शराब न बेची जाए और निर्धारित दर से अधिक कीमत न वसूली जाए।

Share This Article