राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली बाइक रैली, महासमुंद में जगह-जगह हुआ स्वागत

Advertisement

सरायपाली में छात्र-छात्राओं ने तिलक-आरती से किया बाइक राइडर्स का अभिनंदन, तुमगांव में एसपी प्रभात कुमार भी रैली में हुए शामिल

पिथौरा/महासमुंद। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली बाइक रैली का महासमुंद जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। सरायपाली में छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर बाइक राइडर्स का अभिनंदन किया। वहीं, तुमगांव में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रैली का स्वागत किया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

सरदार पटेल की जयंती पर एकता नगर में होगी परेड

यह बाइक रैली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने के लिए निकाली जा रही है। रैली के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

रैली के दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। इस आयोजन में करीब 600 छात्र-छात्राओं, नागरिकों और पुलिसकर्मियों की सहभागिता रही। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बाइक राइडर्स का स्वागत कर अभियान के प्रति उत्साह दिखाया।

महासमुंद संवाददाता: संतराम कुर्रे
मोबाइल: 7974233456

Share This Article