Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण अपील की है।
अकेले आने से बचें माताएं-बहनें
Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा कि मौजूदा दौर में महिलाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें बागेश्वर धाम अकेले बिलकुल न आएं, और यदि किसी कारणवश अकेले आना पड़े तो किसी भी अनजान व्यक्ति या सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें। उन्होंने इसे सुरक्षा से जुड़ा बेहद जरूरी संदेश बताया।
धाम प्रबंधन की सीमाएं गिनाईं
Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : उन्होंने स्पष्ट किया कि बागेश्वर धाम का परिसर काफी विशाल है और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम प्रबंधन की नहीं हो सकती। मंदिर परिसर और दरबार तक व्यवस्था और सुरक्षा धाम की जिम्मेदारी है, लेकिन पूरे पांच किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा देना संभव नहीं है। इसलिए श्रद्धालुओं को खुद सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर उसके साथ कहीं न जाने की सलाह दी।
धाम में लंबे समय तक न रुकने की सलाह
Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि धाम में ठहरने की कोई खास व्यवस्था नहीं है, इसलिए श्रद्धालु यहां लंबे समय तक न रुकें। उन्होंने कहा कि धाम में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग आते हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
पवित्र धाम को बदनामी से बचाने की अपील
Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों से विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं, जिससे पवित्र धामों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे नहीं चाहते कि बालाजी का यह पवित्र धाम किसी विवाद के चलते बदनाम हो। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाना आसान नहीं है, इसलिए श्रद्धालुओं को अपनी सुरक्षा को लेकर खुद भी जागरूक रहना चाहिए।
बेटियों को सतर्क रहने और संदेश फैलाने की अपील
Dhirendra Shastri Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मौजूदा समय महिलाओं के लिए गंभीर है और बेटियों को घर व बाहर दोनों जगह सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से खुद सजग रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की, और मंच पर मौजूद लोगों से कहा कि वे इस संदेश को मोबाइल में रिकॉर्ड कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।


