पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए वीभत्स घटना के विरोध में मौन कैंडल मार्च निकाल कर महिला संगठन ने दो मिनट का मौन रखा और दी श्रद्धांजलि

Advertisement

राजगांगपुर :- 18 अगस्त 2024 रविवार को शाम साढ़े 6 बजे राजगांगपुर महिला संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ हुए वीभत्स एवं निंदनीय घटना के विरोध में मौन कैंडल मार्च निकाल कर दो मिनट का मौन रखा और दी श्रद्धांजलि ।

आपको बताते चले राजगांगपुर महिला संगठन की महिलाओ द्वारा मौन कैंडल मार्च  सुभास चौक से निकल कर इस्लाम चौक, इंदिरा चौक, मुख्य मार्ग, राजगांगपुर थाना होते हुए स्थानीय बस स्टैन्ड पहुंची और वहा पर मोमिता देवनाथ के फोटो चित्र के सम्मुख मोमबती रख कर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी गई।

इस घटना को लेकर महिलाओ मे काफी उबाल देखा गया । इस अवसर पर नगरपालिका की अध्यक्ष माधुरी लुगुण, पूर्व पार्षद सुभद्रा सारंगी, रश्मि एक्का, प्रियदर्शनी भोई, वार्ड नंबर-3 की वार्ड पार्षद स्वेता सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलाये उपस्थित रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *