Dharamjaigarh Police Action: ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए की तत्काल कार्रवाई, एसडीओपी धरमजयगढ़ को प्राथमिक जांच के निर्देश

रायगढ़, 25 सितंबर। थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के बिहारी ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता की पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अशोभनीय आचरण की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शिकायत के प्रथम दृष्टया परीक्षण में थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी पर कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरक्षक विजय राठिया को ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण के प्रथम दृष्टया मामले में रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

Dharamjaigarh Police Action के तहत एसएसपी ने लिया तत्काल संज्ञान

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 23 सितंबर की रात थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं अन्य पुलिस स्टाफ ढाबे पर पहुंचे और विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक परीक्षण में पुलिसकर्मियों के आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने के बाद दोनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

प्राथमिक जांच के बाद आगे होगी कार्रवाई

मामले की निष्पक्ष एवं समुचित जांच के लिए एसएसपी ने एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को प्राथमिक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article