रक्षाबंधन : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंचे पांचवी बटालियन, जवानों को बांधी राखी

By
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने जवानों को बाँधी रक्षा सूत्र

जगदलपुर :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को जगदलपुर में स्थित पांचवी बटालियन कैंप पहुंचकर जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। महिला मोर्चा के सदस्यों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर आरती कर एवं मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया। घर से दूर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच महिला मोर्चा की बहनों को देखकर जवानों की आंखें नम हुई और कामना की कि हर जगह फौजी भाइयों की रक्षा करेगा।

महापौर सफीरा साहू ने कहा सैनिक भाइयों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों की कलाइयों में पहनाना हमारा कर्तव्य होना चाहिए।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा हर जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात है घर से दूर है। लेकिन हम सब बहने आप सभी के साथ खड़े हैं। महिला मोर्चा की हमेशा सोच रही है जवान भाइयों की कलाई सुनी ना रहे और वें बहन की कमी महसूस ना करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप एवं आभार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता सिंह राणा ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्का सेंगर, किरण सेन,स्वेता गुप्ता,नीलू भागवतकर, काजल वर्मा, धनमती प्रजापति, नेहा ध्रुव, स्वेता बघेल, रीमा प्रजापति, सुलमनी डहरिया,सुनीता सहगल, माधवी मण्डल, परमजीत कौर, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा सहित महिला मोर्चा की बहने एवं सैनिक गण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *