कोटमी में गूंजा साइबर जागरूकता का संदेश, पुलिस ने बाजार में लगाया जागरूकता चौपाल

Advertisement
Advertisement

कोटमी | छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम से मुक्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे साइबर जागृति अभियान के तहत आज कोटमी पुलिस ने बड़ी पहल की।

साप्ताहिक बाजार में जागरूकता के साथ एक सेल्फी अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने आम जनता को साइबर ठगों के नए-नए हथकंडों से आगाह किया।

मौके पर चौकी प्रभारी रामनिवास राठौर ने कहा
आपका एक OTP और एक लिंक आपकी जीवन भर की कमाई खाली कर सकता है। इसलिए लालच में न आएं, सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्क करें।टीम ने बताया कि फर्जी कस्टमर केयर, बिजली बिल अपडेट, और लोन ऐप के जरिए सबसे ज्यादा ठगी हो रही है।इस सफल अभियान में पूरी टीम मौजूद रही चौकी प्रभारी रामनिवास राठौर, प्रधान आरक्षक पवन राठौड़, राजेंद्र भारद्वाज, सैनिक रोशन कोटे, नरेंद्र सिंह पोर्ते एवं महिला सैनिक नंदिता सिंह, निर्मला मिंज ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया।

Advertisement
Share This Article