रंगों और शब्दों में बच्चों ने रचा विकसित भारत का सपना, चांदमारी स्कूल में उत्साह से मनाया संकल्प दिवस

Advertisement
Advertisement

तीन दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी कल्पनाशक्ति, शिक्षित, आत्मनिर्भर, हरित और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की रखी परिकल्पना

रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में विभागीय निर्देशानुसार सेवा संकल्प दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह संकल्प दिवस 17 सितंबर से 19 सितंबर तक तीन दिवसों तक चला। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना, विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत के सपने को रंगों और शब्दों में अभिव्यक्त किया।

‘आशीर्वाद का दीप’ से हुई तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत

संकल्प दिवस के प्रथम दिन 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और विचारों को रंगों एवं शब्दों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प के रूप में प्रस्तुत किया।

बच्चों ने सामने रखी विकसित भारत की अपनी कल्पना

आयोजन के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शालेय परिवार के समक्ष शिक्षित, आत्मनिर्भर, हरित और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।

बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी कल्पनाशक्ति और सहभागिता दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ शाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

नीलिमा राजपूत का किया गया सम्मान

इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा रायगढ़ श्रीमती नीलिमा राजपूत का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव एवं प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

बच्चों को प्रोत्साहित करने आगे आए एसएमसी सदस्य

कार्यक्रम में श्रीमती पंकजलता यादव, श्री इतवार सिंह, श्रीमती राजकुमारी नाग, सरिता गौतम, वरिष्ठ व्याख्याता श्री निराकार पटेल, प्रधान पाठक श्रीमती प्रेमलता चंदेल एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खाण्डे उपस्थित रहे।

एसएमसी सदस्य श्री इतवार सिंह ने बच्चों को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। उनकी ओर से बच्चों को चॉकलेट भी दी गई।

न्योता भोज से बच्चों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज को लेकर बच्चे भी अत्यंत प्रफुल्लित नजर आए।

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया संचालन

कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने किया। वहीं कार्यक्रम का छायांकन सहायक शिक्षक द्वय श्रीमती अंजलिका लाल एवं श्री राकेश कुमार यादव ने किया।

Advertisement
Share This Article