अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, सुधा परिहार की ओर से प्रसाद वितरण
बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना में लायंस क्लब वसुंधरा बिलासपुर की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की सामूहिक आरती की।
अर्चना तिवारी के नेतृत्व में महिलाओं ने की आरती
लायंस क्लब वसुंधरा बिलासपुर की रीजन चेयर पर्सन अर्चना तिवारी के नेतृत्व में क्लब की महिला सदस्यों ने गणेश प्रतिमा के समक्ष सामूहिक आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुधा परिहार की ओर से प्रसाद की व्यवस्था
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। लायंस क्लब वसुंधरा की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुधा परिहार की ओर से प्रसाद का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सदस्य अणिमा मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
प्रेस क्लब के पदाधिकारी और पत्रकार भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा एवं वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिव कुमार तिवारी, जितेंद्र रात्रे, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, अमित पवार, शशि मिश्रा, जय कुमार पोपटानी, सरफराज अली, आदिवासी मानिकपुरी, अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




