अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
नयापारा, गणेश नगर और तिफरा क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया
बिलासपुर। सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डाबाजी और उपद्रव की शिकायतों को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नयापारा, गणेश नगर और तिफरा के संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया।
चिन्हित स्थानों पर पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में बीट पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर निगरानी बढ़ाई।
अचानक की गई चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर समूह बनाकर बैठे और कथित तौर पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले युवकों को मौके से पकड़ा गया।
इन छह युवकों पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई—
- रंजीत यादव (22 वर्ष) — नयापारा कीर्ति नगर, सिरगिट्टी
- दिनेश कुर्रे (24 वर्ष) — बिजली ऑफिस के पास नयापारा, सिरगिट्टी
- दिनेश खरे (35 वर्ष) — साजापाली, अकलतरा, जांजगीर-चांपा
- देवेन्द्र सूर्यवंशी (20 वर्ष) — सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी
- निलेश खरे (20 वर्ष) — साजापाली, अकलतरा, जांजगीर-चांपा
- कमलेश सूर्यवंशी (21 वर्ष) — सूर्यवंशी मोहल्ला, सिरगिट्टी
प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने दी सख्ती की चेतावनी
सिरगिट्टी पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी, नशाखोरी और लोगों को परेशान करने जैसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।




