अभिषेक कुमार पाण्डेय@बिलासपुर: खेल प्रतिभाओं को तराशने और युवाओं में स्केटिंग के प्रति रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के बिलासा शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय स्थित पिंक स्टेडियम में ‘चौथी इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। रॉयल स्केटिंग क्लब एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय खेल महाकुंभ में 150 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने हुनर और रफ्तार का जलवा बिखेरा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री रजनेश सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने नन्हे स्केटर्स का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और फिटनेस को जीवन का अनिवार्य अंग बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने की।

रफ्तार और संतुलन का रोमांचक मुकाबला
रॉयल स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर विशाल रॉय ने बताया कि यह प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और 19 वर्ष तक के सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। ट्रैक पर स्पीड क्वाड, स्पीड इनलाइन, टॉय इनलाइन और टेनासिटी स्केटिंग के रोमांचक इवेंट्स में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और गति का शानदार तालमेल प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में मेजबान रॉयल स्केटिंग क्लब के अलावा इंफिनिटी क्लब, सेंट बॉक्स क्लब, स्पीड स्केटिंग क्लब, प्रियदर्शनी क्लब, एसईसीएल, एनटीपीसी स्केटिंग क्लब और ब्रिलिएंट स्केटिंग क्लब जैसी प्रमुख अकादमियों के स्केटर्स ने पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया।
इन जांबाजों ने जीते स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम करने वालों में प्रमुख रूप से:
- नमन मुलमुले, श्रद्धि श्यामल, आकांक्षा तिर्की, अव्युक्त लुल्ला, आध्या, एम. प्रणव, अनीश विहार गुनुपुरू, शिविका पांडे, तेजस्व सिंह, ईसार वर्मा, अविराज हुड्डा, अनन्या, अविरा विमल, अयांश श्रीवास्तव, स्मृति कुजूर, अनवी सैनी, इनाया खान, पूर्वी सिन्हा, प्रणव सिंह, रौनक तालुकदार, प्रांजल गौतम, अन्विता जायसवाल, प्रियांशी गौतम, अश्मि शर्मा, जीविका पटनायक, कुशांक, तेजल साहू, रणवीर वाधवानी, अरिजीत दत्ता, कमल महादेवा, बी. रूद्राक्ष नायडू एवं रश्मि शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
आयोजन को सफल बनाने में विमल, मनोज, डॉ. मिलिंद भानदेव, राजेश सूर्यवंशी, कांतानाथ, श्रेयांश पटनायक, विक्की रॉय, नितिन साहू, तनमय नायर, आशु अग्रवाल, रितेश साहू, अक्षत, गंगासागर और तुषार बोडकर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘


