अभिषेक कुमार पाण्डेय @बिलासपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से सिरगिट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सतत निगरानी रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर, तिफरा के पास एक व्यक्ति खुलेआम धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का विवरण:
* नाम: विनोद साहू (उम्र 23 वर्ष)
* पिता का नाम: स्व. हरप्रसाद साहू
* निवासी: कुंदरापारा तालाब के सामने, बजरंग बली मंदिर के पास, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 656/2026, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले, नशाखोरी में लिप्त या सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


