त्योहारों से पहले सिविल लाइन पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 उपद्रवियों पर शिकंजा

Advertisement
Advertisement

जरहाभाठा मिनीबस्ती में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, 11 अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत जरहाभाठा मिनीबस्ती क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 12 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। इनमें एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया, जबकि 11 अन्य के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

चाकू लेकर दहशत फैलाने की कोशिश, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जरहाभाठा मिनीबस्ती में एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल डहरिया (19 वर्ष), पिता रामफल डहरिया, निवासी भाठिया पेट्रोल पंप के सामने, मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई।

11 अन्य लोगों पर BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने क्षेत्र में अशांति की आशंका और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 11 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार इन लोगों की गतिविधियां क्षेत्र में विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकती थीं।

इनके खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में आए लोगों में शामिल हैं—

  • फारूख कुरैशी (44), निवासी मुंगेलीनाका
  • अमित श्रीवास (24), निवासी रपटा चौक चांटीडीह
  • राजेश्वर बहेलिया (50), निवासी बजरंग चौक तालापारा
  • अब्दुल आबिद (38), निवासी वार्ड क्रमांक 16 मंगला
  • बाबा खान (40), निवासी मरीमाई रोड भारत चौक
  • सईद अहमद (40), निवासी भारत चौक तालापारा
  • मोहम्मद जहीर खान (28), निवासी आदर्श चौक मंगला
  • आर्यन रात्रे (19), निवासी मिनीबस्ती शिव मंदिर के पास
  • देव सिदार (22), निवासी मिनीबस्ती छोटा मंदिर के पास
  • समद अली (21), निवासी तखतपुर
  • साहिल कुमार (22), निवासी पेंडारी

त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि चाकूबाजी, नशाखोरी, गुंडागर्दी, अड्डेबाजी या शांति भंग करने वाली गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है।

अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article