बिलासपुर के मोहभट्ठा पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक; प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की मांगी दुआ

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उन्होंने भगवान महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और प्रदेश के चहुंमुखी विकास की कामना की।

भक्तिमय माहौल में हुआ रुद्राभिषेक

मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांग्रेस कार्यकर्ता भी अनुष्ठान में शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मोहभट्ठा पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रदेश की खुशहाली की कामना

रुद्राभिषेक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, शांति और समृद्धि के साथ प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं विकास की कामना की।

रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article