बिलासपुर, 26 अगस्त 2026। थाना तोरवा में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इन आरोपियों की तलाश
पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा और गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर शामिल हैं।
सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय
पुलिस ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष के 07752-228504, मोबाइल 9479193099 अथवा थाना प्रभारी तोरवा के 9479193021 पर संपर्क किया जा सकता है।
अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़


