भोपाल, 25 अगस्त 2026। अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश संगठन और विभिन्न मंचों के लिए कुल 31 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन की संस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की स्वीकृति के बाद की गई हैं।

संगठन विस्तार को बताया रणनीतिक कदम
अपना दल (एस) के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने कहा कि नई जिम्मेदारियां केवल पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने का दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास प्रदेश के हर क्षेत्र और वर्ग तक अपनी विचारधारा, नीतियों और जनसरोकारों की आवाज पहुंचाना है।
पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठन की मजबूती का आधार जमीनी नेटवर्क है। सामाजिक और विषय आधारित मंचों को सक्रिय जिम्मेदारियां देना संगठन को बूथ और जनस्तर तक विस्तार देने की दिशा में उपयोगी कदम है।
प्रदेश संगठन में 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
प्रदेश संगठन में देवेंद्र प्रताप सिंह, अमृत लाल पटेल और कैलाश गवांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह और सुखेंद्र सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश सचिव के रूप में राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरण कोल, बृजमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह (सेवानिवृत्त आर्मी), राजेश्वर मिश्रा और विजय पटेल को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रोहित सिंह चन्देल को प्रदेश मीडिया सचिव एवं प्रवक्ता तथा मोहित गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा और डॉ. सुरेन्द्र नाहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विभिन्न मंचों के लिए भी नई टीम
पार्टी ने सामाजिक एवं विषय आधारित मंचों में भी नई नियुक्तियां की हैं। कैलाश वाईकर को प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंच, डॉ. एनपी कनाटे को प्रदेश अध्यक्ष बौद्ध




