बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा 23 अगस्त को SECR MHS स्कूल नंबर-02 (प्राइमरी सेक्शन-I), बिलासपुर में स्काउटर्स एवं गाइडर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन के 86 सदस्यों ने भाग लिया।

संगठन की गतिविधियों पर हुई चर्चा
कार्यशाला के दौरान Vision Statement 2034, OYMS एवं बुनियादी नियम, Advancement Scheme सहित संगठन की विभिन्न गतिविधियों और प्रभावी कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

MY Bharat पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीयन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी ग्रुप्स के सदस्यों का MY Bharat पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीयन भी सुनिश्चित किया गया। इस दौरान सदस्यों को पोर्टल के उपयोग और पंजीयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी गई।
क्षमता निर्माण पर रहा जोर
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ संगठनात्मक समन्वय और सदस्यों की क्षमता निर्माण को मजबूत करना रहा। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजन
कार्यक्रम जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर श्री अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती नेहा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारियों के सहयोग से कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




