Bilaspur Free Health Camp : दयालबंद गुरुद्वारे की पहल, 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर; विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। प्रकाश पर्व के अवसर पर दयालबंद गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से जनसेवा के उद्देश्य से चार दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक गुरुद्वारा दयालबंद परिसर में होगा। इसमें वात रोग, नसों और हड्डियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से परेशान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

डॉ. मनोज शर्मा देंगे सेवाएं
आयोजकों के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में पुराने दर्द और नसों से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

इन बीमारियों से जुड़े मरीजों को मिलेगा परामर्श
शिविर में स्लिप डिस्क, लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, सायटिका, माइग्रेन, एवस्कुलर नेक्रोसिस (AVN), फ्रोजन शोल्डर और लंबे समय से घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं से संबंधित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अलावा पैरालिसिस और अन्य गंभीर वात रोगों से संबंधित मरीज भी चिकित्सकीय सलाह ले सकेंगे।

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक चलेगा शिविर
चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों को सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों के मुताबिक परामर्श और उपचार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चारों दिन नियमित आने की अपील
गुरुद्वारा प्रबंधन ने मरीजों से बेहतर परिणाम के लिए शिविर के चारों दिन नियमित रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। मरीज मौके पर पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। अग्रिम पंजीयन के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

पंजीयन के लिए संपर्क

  • हेमा साहू: 76976-34000
  • विवेक यादव: 76976-52000
  • जसबीर सिंह गांधी: 97704-00808
  • बलजीत सिंह चावला: 93003-09300

जरूरतमंदों तक जानकारी पहुंचाने की अपील
गुरुद्वारा प्रबंधन ने बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया है।

Share This Article