राउरकेला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 7.100 किलो गांजा जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

राउरकेला। सुंदरगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. शुभंकर महापात्रा के निर्देश पर राउरकेला आबकारी विभाग ने 14 अगस्त 2026 को लाठीकाटा और शीतलपाड़ा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ की देखरेख में हुई कार्रवाई के दौरान विभाग ने दो एनडीपीएस (गांजा) मामले दर्ज कर 7.100 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

दो आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने उदय शंकर साहू और सुधांशु रंजन पंडा को आरोपी बनाया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

छापामार कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक दुर्बादल बिश्वाल, उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी बिस्वाल, उप निरीक्षक रोहित डनसेना, उप निरीक्षक यतिन देवसा, सहायक उप निरीक्षक आलोक पधान सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Advertisement
Share This Article