बिग ब्रेकिंग: कुसमी के किराना व्यापारी पर प्राण घातक हमला, दर्जन भर लगे टांके, बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर

By
Advertisement
Advertisement


अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी थाना अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में सुबह – सुबह करीब 7 बजे एक पक्ष ने एक राय होकर जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर किराना दुकान के व्यपारी पर प्राण घातक हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार नगर के किराना दुकान व्यपारी दिलीप गुप्ता जाती रोनियर निवासी बाजार पारा जो सुबह – सुबह रोजाना की तरह अपने दुकान का संचालन करने शिव चौक जा रहें थे. इस बिच पड़ोसियों ने उनकी लाठी – डड्डे व धारदार वस्तु से वार कर दिया जिससे उन्हें सर सहित चेहरे के कई हिस्से में गंभीर चोट आ गई और वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े. जिन्हें पड़ोस के अन्य लोगों ने बेहोसी के हालत में गिरा देखकर कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया. इसी बिच कुसमी पुलिस को भी इस घटना की जानकारी बताई गई हैं.

दर्जनों की संख्या में कुसमी नगरवासीयों का जमावड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में लग गया. सभी इस घटने की निंदा कर रहें हैं. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की अब – तक करीब 12 से अधिक टांका पीड़ित को लगाया गया हैं. कुसमी पुलिस मामलें की जाँच में जुट गई हैं. वहीं गंभीर अवस्था को देखते हुवें बेहतर इलाज के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *