मंत्री श्री नेताम ने जनता को समर्पित किया अग्निशमन वाहन

Advertisement

बलरामपुर 13 अगस्त 2024/ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आदिम जाति एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के द्वारा कलेक्टर राहत एवं आपदा मद से प्रदानअग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलेवासियों को समर्पित किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आमनगरिकों के लिए इस अग्निशमन वाहन को जनता के नाम समर्पित करते हुए नगर सेना विभाग को प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर. एन. पांडेय सहित जिला स्तरिय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *