अंबिकापुर ब्रेकिंग : लग्जरी स्कॉर्पियो से गौ तस्करी का प्रयास नाकाम, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। जिले में गौ तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। तस्कर लग्जरी स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल कर गाय को ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उनका प्रयास विफल हो गया।

सूचना पर बतौली पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो में गाय ले जाने की सूचना मिलने पर बतौली पुलिस ने बगीचा रोड पर देर रात घेराबंदी की। करीब रात 2:30 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और गाय का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए तस्कर

बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और गौ तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

लोगों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

स्थानीय लोगों की सजगता और सूचना के कारण गौ तस्करी की बड़ी कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सका। पुलिस अब वाहन मालिक और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Share This Article