प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, ASD सूची में पात्र मतदाताओं की पहचान कर नाम जोड़ने की अपील।
SIR प्रक्रिया की समीक्षा के लिए हुई बैठक
सुंदरगढ़। जिले में चल रही स्पेशल इंटेंसिटी रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर नॉर्दर्न रेवेन्यू कमिश्नर, संबलपुर श्री संतोष केशरी महापात्रा ने सद्भावना भवन में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. शुभंकर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में SIR प्रक्रिया के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और प्रगति की जानकारी दी।
प्रक्रिया पर जताई संतुष्टि, समस्याओं की मांगी जानकारी
नॉर्दर्न रेवेन्यू कमिश्नर श्री महापात्रा ने जिले में चल रही SIR प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि फील्ड स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी, समन्वय की कमी या अन्य समस्या सामने आ रही है तो प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।
ASD सूची में पात्र मतदाताओं की पहचान पर जोर
प्रशासन की ओर से बताया गया कि शेष 7 प्रतिशत अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत (ASD) सूची में यदि कोई पात्र मतदाता शामिल है तो राजनीतिक दल उसकी पहचान कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने में सहयोग करें।
अधिकारियों ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री सूरज पटनायक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (राजस्व) श्री अभिमन्यु माझी, सदर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तेजस्विनी बेहरा, डिप्टी कलेक्टर (निर्वाचन) सुश्री प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




