जिला मजिस्ट्रेट कुणाल मोतीराम चव्हाण ने सुनीं लोगों की समस्याएं, भूमि विवाद और पेयजल संकट पर हुई चर्चा
लाइकेरा, 13/07। झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला मजिस्ट्रेट की संयुक्त जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला मजिस्ट्रेट कुणाल मोतीराम चव्हाण उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं।
जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी बिस्वरंजन नायक, डिप्टी जिला मजिस्ट्रेट सब्यसाची पांडा, प्रखण्ड विकास अधिकारी जॉर्ज डुंगडुंग सहित अन्य जिला स्तरीय और प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने लोगों की अलग-अलग समस्याओं और आपत्तियों को सीधे सुना।
जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस सुनवाई में कुल 32 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से 23 निजी समस्याओं पर आधारित शिकायतें थीं और 9 शिकायतें सामूहिक समस्याओं से जुड़ी थीं।
शिविर में मुख्य रूप से राजस्व से जुड़े मामले जैसे जमीन का पट्टा, जमीन आवंटन और अन्य भूमि संबंधी विवादों पर सुनवाई हुई। इसके अलावा, इलाके में पीने के पानी की समस्या को दूर करने, नए ट्यूबवेल खोदने और बरसात के पानी की बेहतर निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने जैसी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शिकायत मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।




