GPM सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, विवेक सोनी बने जिला अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement

गौरेला में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ; व्यापारियों और वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला सराफा एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को गौरेला स्थित टेंपल ट्री होटल में सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के सराफा व्यापारी, हाट-बाजार के व्यापारी एवं सराफा कारीगर बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में विवेक सोनी (गौरेला) को जिला अध्यक्ष, रवि सोनी (पेंड्रा) को उपाध्यक्ष, संजय सोनी (पेंड्रा) को कोषाध्यक्ष, अनिल सोनी (पेंड्रा) को सचिव, सुरेश सोनी (सिवानी) को जिला संयोजक तथा मदन सोनी (पेंड्रा) को जिला महामंत्री चुना गया।

संरक्षक मंडल में प्रकाश सोनी, अमित सोनी (गौरेला), आनंद सोनी (अमरपुर), उमेश सोनी तथा चंदन सोनी (पेंड्रा) को शामिल किया गया।

मरवाही इकाई का भी हुआ गठन

मरवाही इकाई में विष्णु सराफ को उपाध्यक्ष, विनोद सोनी को हाट-बाजार प्रमुख, गोविंद सोनी को जिला सह सचिव, जुगल प्रसाद सोनी को जिला सह-कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र सोनी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दिवंगत व्यापारी को श्रद्धांजलि, वरिष्ठजनों का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ देव की आरती से हुई। इसके बाद कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुई लूट एवं हत्या की घटना में दिवंगत सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विजय कुमार सोनी, द्वारिका प्रसाद सोनी, राजकुमार सोनी, भोला प्रसाद सोनी, भगवत प्रसाद सोनी, राममिलन सोनी, रामलखन सोनी, राम बिहारी सोनी एवं कैलाश सोनी का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

व्यापारियों के साथ खड़ा है पुलिस प्रशासन: एसपी

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा सराफा व्यापारियों के साथ है। उन्होंने हालिया लूट एवं हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने व्यापारियों से नियमों के अनुरूप व्यापार करने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

पत्रकारों का सम्मान, निकली भव्य रैली

कार्यक्रम के दौरान हालिया लूट एवं हत्या की घटना में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया।

समापन के बाद टेंपल ट्री होटल से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की भव्य रैली निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक सोनी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Advertisement
Share This Article