हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम

By
Advertisement
Advertisement

सुपोषण मेला, तिरंगा कार्यक्रम में महिलाएं दिखा रही अपनी सहभागिता

बलरामपुर,  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के जनजागृति हेतु जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, स्वतंत्रता सप्ताह अंतर्गत हर घर अभियान जारी है इसी कड़ी में लोगों को देश के प्रति प्रेम दिखाने का अवसर देने विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का  के मार्गदर्शन में इस अभियान अंतर्गत जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आंगनबाड़ी केन्द्रों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत अभिभावकों को विशेष तौर पर पौष्टिक भोजन के महत्वों को बताते हुए आवश्यक रूप से बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भैरोपुर में सुपोषण मेला और तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया विभिन्न जगहों में रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।जिसमें सभी महिलाओं, बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को सभी को सफल बनाते हुए नागरिकों को अपने घरों में आगामी 15 अगस्त तक राष्ट्र ध्वज लहराना है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *